Karim City College

SOUL 9.O : तकनीकी युग मे एआई की भूमिका पर गहन विमर्श

करीम सिटी कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा 9.4.26 को SOUL 9.O कार्यक्रम के अंतर्गत Dual impact of AI : Advantages and Challenges का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में KIIT School of Management के प्रोफेसर सरोज कुमार राउत्रेय और प्रोफेसर अनुभव मिश्रा मौजूद थे। दोनों विशेषज्ञ ए आइ के बदलते परिदृश्य इसके व्यावसायिक उपयोग तथा इससे जुड़े सामाजिक तथा नैतिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों को संबोधित करते हुए एआइ शिक्षा एवं उद्योग के क्षेत्र में तेजी से बदलाव ला रही है तथा विद्यार्थियों को इसके प्रति कुशल बनने की आवश्यकता है। इस संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी विकास, विशेषकर एआई के प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना था।इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ आफताब आलम ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्रों को नई तकनीकों को सीखने और उन्हें व्यावहारिक जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान विभाग के शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन वंदना ने किया।धन्यवाद ज्ञापन आयुष अमन ने किया।

Skip to content