जमशेदपुर, 16 सितंबर 2026: हिंदी दिवस के अवसर पर करीम सिटी कॉलेज के जनसंचार विभाग द्वारा कॉलेज ऑडिटोरियम में स्वरचित हिंदी काव्य पठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सातवें सेमेस्टर की छात्रा ओलिविया विश्वास ने किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ मोहम्मद रियाज और जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ नेहा तिवारी उपस्थित रहीं। निर्णायक गण के रूप में डाॅ मिथिलेश चौबे (उपन्यासकार एवं जेएसआर रिसर्च रिव्यू के संपादक) तथा अनामिका सिंह ( वॉयस आर्टिस्ट और आरजे ) मौजूद रहीं।
प्रतियोगिता में कुल 14 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए हिंदी भाषा और कविता के महत्व पर प्रकाश डाला।
निर्णायक डॉ मिथिलेश चौबे ने प्रतिभागियों की कविताओं पर सारगर्भित समीक्षा पेश की। उन्होंने कविता लेखन में अंतर्दृष्टि और बाह्य दृष्टि के महत्व पर भी चर्चा की और फिर अनामिका सिंह ने सभी सहभागियों
की स्वरचित कविताओं की सराहना करते हुए विजेताओं के नाम घोषित किए।
परिणामों में प्रथम स्थान रोहित शर्मा (इतिहास विभाग), द्वितीय स्थान रौनक रॏशन (गणित विभाग) तथा तृतीय स्थान प्रीति महंती (भौतिक विभाग)और नेहा कुमारी ( जीव विज्ञान विभाग) ने प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सानिया सिद्दीकी (जीव विज्ञान विभाग), शाश्वत त्रिपाठी (हिंदी विभाग) और रंजना शाॅव (जनसंचार विभाग)की प्रस्तुतियों ने भी ख़ूब प्रशंसा बटोरी। कहकशां जबीं, शहंशाह खान, कुर्तुलु एन, जीनत परवीन, बापी पोद्दार, आयशा, इशा कालिंदी के प्रयासों को भी खूब सराहना मिली।
अंत मे डॉ नेहा तिवारी ने सभी प्रतिभागी छात्रों के लिए एक काव्य कार्यशाला की आयोजन करने की बात कही जिसमें छात्रों को काव्य लेखन और प्रस्तुति शैली से अवगत कराया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के साथ सामूहिक फोटोग्राफी के साथ हुआ। कार्यक्रम में जनसंचार विभाग के सभी सदस्यों की उपस्थित रही।
