Karim City College

करीम सिटी कॉलेज में “सतरंग-15” का आयोजित हुआ समापन समारोह।

101 कलाकार छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत।

जमशेदपुर 16 अप्रैल 2026
करीम सिटी कॉलेज,साकची,जमशेदपुर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था “स्पार्क” द्वारा आयोजित “सतरंग 15” का समापन आज कॉलेज ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। पिछले एक सप्ताह से चलने वाले इस महोत्सव में अदाकारी,बैटल सिम्फनी, विचारवार। रक्स, स्ट्रोक्स और सुसंगत जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें अनगिनत छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं के साथ शामिल हुए। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय आने वाले 101 छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज तथा स्पार्क के कन्वीनर डॉ एस एमम यहिया इब्राहीम के शुभ हाथों पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने दिया। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और अपनी तरफ से प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि आज हमारे कॉलेज में स्पार्क का सफर 21 साल तथा सतरंग का सफर 15 वर्ष का हो गया। हमारा कॉलेज गर्वानवित महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि स्पार्क एक ऐसी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था है जो छात्र-छात्राओं के अंदर छुपी हुई प्रतिभाओं को उभार कर मंच तक लाने का कामयाब प्रयत्न करता है और इससे हमारे बच्चों के व्यक्तित्व में ऐसा विकास होता है जिसका अंदाजा नहीं किया जा सकता। आज के इस आयोजन में श्रुति, अनुपमा, मूबीना, शकीला, भूमिका, सुजाता मुस्कान जैसे कई छात्र-छात्राओं ने गीत संगीत एवं नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बनाया। इस अवसर पर स्पार्क की वार्षिक पत्रिका “स्पार्कलिंग स्पेन” का उद्घाटन भी प्राचार्य के शुभ हाथों संपन्न हुआ। पुरस्कार वितरण में अनुषा दास दिव्या पूर्ति। एद्रीजा, साक्षी यादव एवं मुस्कान कुमारी ने मंच का संचालन किया। अंत में स्पार्क के सेक्रेटरी लक्ष्मी राम मुर्मू ने यह कहते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया कि स्पार्क ने हमें जो दिया है वह हमारे जीवन की सबसे बहुमूल्य संपत्ति है।

 

The closing ceremony of “Sataranga-15” was held at Karim City College.

101 student artists were awarded.

“Sataranga 15,” organized by “SPArC,” the literary and cultural organization of Karim City College, Sakchi, Jamshedpur, concluded today in the college auditorium. The festival, which lasted for the past week, featured various competitions such as acting, battle symphony, Vicharwaar, raqs, strokes, and Sur’Sangat, in which countless students participated showcasing their talents. The 101 students who placed first and second in all competitions were awarded by Principal Dr. Mohammad Reyaz and Spark Convener Dr. S. M. Yahya Ibrahim.
Principal Dr. Mohammad Reyaz delivered the welcome address at the event. He congratulated all the participants and expressed his happiness on the occasion. He stated that today marks 21 years of SPArC’s journey in our college, and 15 years of Satrang’s journey. Our college is proud. He explained that SPArC is a literary and cultural organization that successfully strives to bring out the hidden talents of students and bring them to the stage, and this contributes to the development of our children’s personalities beyond imagination. In today’s event, several students, including Shruti, Anupama, Moobina, Shakeela, Bhumika, Sujata, and Muskan, presented a program of songs, music, and dance, making the event memorable. The Principal also inaugurated SPArC’s annual magazine, “Sparkling Spain.” Anusha Das, Divya Purti, Adrija, Sakshi Yadav, and Muskan Kumari moderated the prize distribution ceremony. Finally, SPArC Secretary Laxmi Ram Murmu expressed her gratitude, saying that what SPArC has given us is the most precious asset in our lives.

Skip to content