Karim City College

करीम सिटी कॉलेज में डॉ आले अली के लिए आयोजित हुआ विदाई समारोह।

करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के ऑडिटोरियम में शिक्षक संघ तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में सामूहिक रूप से वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आले अली के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने की। डॉ आले अली भूगोल विभाग के अध्यक्ष रहते हुए पिछले महीने 30 जून 2026 को सेवानिवृत हुए। उन्होंने करीम सिटी कॉलेज को अप्रैल 1990 में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवा प्रारंभ की थी। अपनी सेवा अवधि में उन्होंने कई अन्य प्रमुख जिम्मेदारियां भी संभालीं। वह एक योग्य, हंसमुख स्वभाव तथा उच्च विचार के व्यक्ति हैं। वे अपनी सेवा अवधि में विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय रहे तथा भूगोल विभाग की प्रगति में उनका योगदान सराहनीय रहा। स्वागत समारोह में कई प्राध्यापकों तथा शिक्षकेत्तर कर्माचारियों ने सभा को संबोधित किया और डॉ आले अली के स्वभाव और उनसे अपने संबंध की घनिष्ठता पर विचार रखें। सभा को संबोधित करने में डॉ अनवर शहाब, डॉ एम एम नजरी, डॉ तुफैल अहमद, डॉ एजाज अहमद तथा माजिद अशरफ के नाम प्रमुख हैं। डाॅ आले अली ने भी अपने अनुभव साझा किए।
दोनों संघों की तरफ से विदा होने वाले प्राध्यापक को तोहफे भी दिए गए।
अंत में प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज का अध्यक्षीय भाषण हुआ जिसमें उन्होंने डॉ आले अली को सफल सेवा जीवन की बधाई दी और उनकी लंबी आयु तथा अच्छी स्वास्थ्य की कामना की। डॉ जकी अख्तर ने सभा का संचालन किया तथा डॉ उधम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Skip to content