Karim City College

करीम सिटी कॉलेज में स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ स्वागत समारोह।

करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के ऑडिटोरियम में स्नातकोत्तर (2025-2027) के नवनामांकित छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज की तरफ से स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने की तथा तीनों संकायों के इंचार्ज, सभी विभागों के अध्यक्ष तथा प्राध्यापकों के अलावा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों से भरे हुए सभागार को प्राध्यापक वक्ताओं ने संबोधित किया जिन्होंने कॉलेज की नियम-नियमावली, पुस्तकालय की व्यवस्था, सभी विभागों के पाठ्यक्रम, वर्ग संचालन, ई-लिइब्रेरी, रीडिंग रूम एवं अन्य सुविधाओं तथा पंजीकरण से लेकर परीक्षा फल तक की जानकारियां उपलब्ध कराई गईं।
सभा को जिन प्राध्यापकों ने संबोधित किया उनमें डॉ अनवर शहाब, डॉ खुर्शीद अनवर, एम एम नजरी, डाॅ यहिया इब्राहीम, डा फिरोज़ इब्राहिमी, डॉ शाहबाज अंसारी, डॉ मो मोइज अशरफ तथा डॉ बी एन त्रिपाठी के नाम उल्लेखनीय हैं। सभा के अंत में प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने उपस्थित विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों से सभी स्नातकोत्तर विभागों के शिक्षकों का परिचय कराया और यह ऐलान किया कि आगामी 25 अगस्त से उनके क्लासेज प्रारंभ हो जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ एसएम यहिया इब्राहीम ने किया। काॅलेज तराना और राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त हुई।

Skip to content