जमशेदपुर: 22 अगस्त 2026
करीम सिटी कॉलेज (Karim City College), जमशेदपुर में पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के लिए कई सक्रिय कार्यक्रम चलाए जाते हैं। कॉलेज का कैंपस पर्यावरण के अनुकूल (Eco-friendly) रखने के साथ-साथ यहाँ के छात्र और विभिन्न विंग्स प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार काम करते हैं। इसी संदर्भ में आज मानगो कैंपस में Eco Club plantation programme के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं के साथ-साथ इंटरमीडिएट के शिक्षकों ने भाग लिया और अपनी सक्रियता दिखाई। कार्यक्रम में बलराम पोद्दार, एम एन सिद्दीकी, सुफियान निशात, फरहत नाज, कमरुल होदा, दुलाल दास, रूबी कुमारी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद सज्जाद और अमजद के अलावा कई शिक्षक शामिल थे। कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ नसरीन खातून और इंटरमीडिएट के इंचार्ज मोहम्मद शाहनवाज आलम का विशेष योगदान रहा।
