जमशेदपुर 7 सितंबर 2026
करीम सिटी कॉलेज में झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन पर शोक सभा आयोजित हुई। प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि मंत्रि जी को गिरिडीह में देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया जा रहा है।
हमें बहुत दुख है कि माननीय शिक्षा मंत्री जी का निधन हो गया। फिर बारी बारी से अन्य शिक्षकों ने भी अपने शब्दों में उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अंत में पाँच मिनट का मौन धारण किया गया और यह प्रार्थना की गई कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके दुखी परिवार को इस कभी न भरने वाले नुकसान को सहने की ताकत और हिम्मत दे।
