Karim City College

विश्व जनसंख्या दिवस

करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा *विश्व जनसंख्या दिवस* के अवसर पर एक लघु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में बढ़ती जनसंख्या, उसके सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ शाहबाज अंसारी ने कार्यक्रम के विषय पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता कॉलेज के प्राचार्य *डॉ. मोहम्मद रेयाज़* थे। उन्होंने अपने संबोधन में जनसंख्या वृद्धि के कारण उत्पन्न चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकारी नीतियों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जागरूकता और जिम्मेदारी से संभव है। उन्होंने युवाओं से शिक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अन्य मुख्य वक्ता *रोहित शर्मा* ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए परिवार नियोजन, स्वास्थ्य जागरूकता तथा संसाधनों के संतुलित उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन निलेश सोरेन तथा कार्यक्रम का संचालन ज़रीन अबेदी ने किया।

Skip to content