Karim City College

करीम सिटी कॉलेज के पीजी गणित विभाग में विभागीय संगोष्ठी आयोजित; 21 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र

करीम सिटी कॉलेज के स्नातकोत्तर (पीजी) गणित विभाग द्वारा एक विभागीय संगोष्ठी (Departmental Seminar) का सफल आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट पेपर के अंतर्गत तैयार किए गए शोध विषयों पर प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में कुल 21 विद्यार्थियों ने गणित के विभिन्न सैद्धांतिक और व्यावहारिक विषयों पर अपने प्रेजेंटेशन पेश किए। प्रमुख प्रस्तुतियों में शामिल रहे:
प्रीति कुमारी: “मिनिमम स्पैनिंग ट्री” (Minimum Spanning Tree)
आकांक्षा कुमारी एवं आयशा होदा: “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिलेटेड टू लैटिस थ्योरी एंड बुलियन अलजेब्रा” (Artificial Intelligence related to Lattice theory & Boolean Algebra)
विभागध्यक्ष डॉ. मो. मोइज़ अशरफ ने विद्यार्थियों के प्रयासों, शोध दृष्टि और प्रस्तुतिकरण की सराहना की और उन्हें उच्च शिक्षा व शोध क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी. सी. बनर्जी, डॉ. शाहिद अहमद हाशमी, डॉ. बी. पी. सिंह और प्रोफेसर यास्मीन बानो विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के कार्य को सराहा और उनका मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर यास्मीन बानो ने धन्यवाद ज्ञापन (Vote of Thanks) प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने कॉलेज प्रशासन, संकाय सदस्यों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Skip to content