जमशेदपुर 3 अगस्त 2026
करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के ऑडिटोरियम में स्नातक (सेमेस्टर-1.. सत्र 2026-2030) के नवनामांकित छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज की तरफ से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह दो फलियों में आयोजित हुआ। पूर्वाहन 11:30 बजे कला एवं विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए तथा 3:00 बजे कॉमर्स के छात्र-छात्राओं के लिए। दोनों सभाओं की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने की तथा तीनों संकायों के इंचार्ज, सभी विभागों के अध्यक्ष तथा प्राध्यापकों के अलावा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों से भरे हुए सभागार को 11 अध्यापक वक्ताओं ने संबोधित किया जिन्होंने कॉलेज की नियम-नियमावली, पुस्तकालय की व्यवस्था, सभी विभागों के पाठ्यक्रम, वर्ग संचालन, ई-लिइब्रेरी, रीडिंग रूम एवं अन्य सुविधाओं तथा पंजीकरण से लेकर परीक्षा फल तक की जानकारियां उपलब्ध कराई गईं। कॉलेज में जो विभिन्न तरह के प्लेटफार्म छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के मार्ग में काम करते हैं जैसे वूमेन सेल, एनसीसी। एनएसएस, स्पार्क, स्पोर्ट्स, रोटरैक्ट क्लब इत्यादी से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध कराई गईं।
सभा को जिन प्राध्यापक वक्ताओं ने संबोधित किया उनमें डॉ अनवर शहाब, डॉ तुफैल अहमद, डॉ एम एम नजरी, डा फिरोज़ इब्राहिमी, डॉ (मेजर) फखरुद्दीन अहमद, डॉ टी जे काजमी, डॉ बसूधरा राय। डॉ शाहबाज अंसारी, डॉ उधम सिंह तथा डॉ मो मोइज अशरफ के नाम उल्लेखनीय हैं। सभा के अंत में प्राचार्य डॉक्टर मोहम्मद रेयाज ने उपस्थित विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों से अपने सभी विभागों के शिक्षकों का परिचय कराया और यह ऐलान किया कि आगामी 8 अगस्त से इस सत्र के क्लासेस प्रारंभ हो जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष तथा नामांकन प्रभारी डॉ एसएम यहिया इब्राहीम ने किया तथा डॉ मोहम्मद मोइज अशरफ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।




