Karim City College

दिनांक 08.08.2026 बीबीए सत्र 2026 – 2029 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों हेतु इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन

करीम सिटी कॉलेज, के डिपार्टमेंट ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा  सत्र 2026-2029 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, विभागीय गतिविधियों एवं करियर के विविध अवसरों से परिचित कराना था।कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज के संबोधन से हुआ उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन, उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, नैतिक मूल्यों तथा व्यक्तित्व विकास के महत्व पर बल देना है। उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।बीबीए विभाग के समन्वयक डॉ आफताब आलम ने विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ्यक्रम, उद्योग-अकादमिक सहभागिता, इंटर्नशिप, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु संचालित विभिन्न पहलों की विस्तृत जानकारी दी।मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ बी.एन त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली, सेमेस्टर नियमावली, उपस्थिति, आंतरिक एवं बाह्य मूल्यांकन तथा परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया और नियमित अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया। कॉलेज के विभिन्न प्लेटफॉर्म SPARC, रोट्रेक्ट क्लब,NCC,NSS,women cell के कार्यों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभाग के मैनेजमेंट क्लब का परिचय कराया गया तथा विद्यार्थियों को क्लब की विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, नेतृत्व एवं प्रबंधन आधारित गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विभाग की वार्षिक पत्रिका “स्ट्रैटेजिया (Strategia)” के दूसरे डिजिटल संस्करण का लोकार्पण रहा। प्राचार्य एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पत्रिका का विमोचन किया गया। इस पत्रिका में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के शोधपरक लेख, प्रबंधन से जुड़े समसामयिक विषयों पर विचार, केस स्टडी, उद्यमिता, नवाचार, विभागीय उपलब्धियाँ तथा वर्षभर आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का समावेश किया गया है। पत्रिका का उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन, शोध, विश्लेषणात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। साथ ही यह विभाग की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारों और अकादमिक उत्कृष्टता का सशक्त दस्तावेज भी है।नवप्रवेशी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संवादात्मक सत्र में अपने प्रश्नों के माध्यम से शिक्षकों से उपयोगी जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।  इस अवसर पर विभाग के शिक्षक प्रो कस्तूरी बनिक ,डॉ पल्लवी सहाय और कॉलेज के तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जाहिद परवेज़ ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री तंज़ील हक़ ने दिया। 

Skip to content