Karim City College

करीम सिटी कॉलेज में एनसीसी द्वारा आयोजित हुए कई कार्यक्रम।

जमशेदपुर 27 अगस्त 2026
करीम सिटी कॉलेज साक्षी जमशेदपुर 37 बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सबसे पहले “टी बी मुक्त भारत” के नाम से एक अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें कैडेट्स के समक्ष ट्यूबरकुलोसिस (TB), इसके कारण, लक्षण, असर, फैलने के तरीके, बचाव के तरीके और मौजूद इलाज के बारे में विस्तार पूर्वक बात हुई। TB-मुक्त भारत पाने के लिए जल्दी डायग्नोसिस, सही दवा और कम्युनिटी अवेयरनेस के महत्व पर भी चर्चा की गई। इस संदर्भ में तीन NCC कैडेट्स ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
उसके बाद रक्षा बंधन सेलिब्रेशन के नाम से कार्यक्रम रखा गया जिसमें
कैडेट्स ने जोश और भाईचारे की भावना के साथ रक्षा बंधन मनाया। सीनियर विंग (SW) के कैडेट्स ने सीनियर डिवीज़न (SD) के कैडेट्स के हाथों में राखी बांधी, जो आपसी सम्मान, प्यार, एकता और भाईचारे के बंधन का प्रतीक है।
कार्यक्रम के तीसरे भाग में वृक्षारोपण किया गया। कॉलेज कैंपस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कैडेट्स को हरियाली और सेहतमंद एनवायरनमेंट में योगदान देने के लिए बढ़ावा देने के लिए एक पेड़ लगाने का प्रोग्राम रखा गया था। एग्जामिनेशन कंट्रोलर डॉ. बी. एन. त्रिपाठी ने NCC कैडेट्स के साथ मिलकर पेड़ लगाने के इस प्रोग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंतिम भाग में फोटो सेशन और रिफ्रेशमेंट रखा गया। सभी कार्यक्रमों में NCC के 31 पुरुष एवं महिला कैडेट्स भाग लिया।

प्रेषकः
मेजर डॉ. फखरुद्दीन अहमद
ANO / Coy Commander
2/37 JH BN NCC
करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर

Skip to content