जमशेदपुर 10 अगस्त 2026
करीम सिटी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के तत्वाधान में आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मनोविज्ञान के अलावा अन्य विषयों के भी छात्र-छात्राओं में भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित भरपूर जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ फैजल हसन (असिस्टेंट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ़ एलाइड हेल्थ साइंस, मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर) ने भाग लिया। उनके अलावा दूसरे वक्ता थे श्री शाहरुख खान। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने की। स्वागत भाषण विभाग के प्राध्यापक डॉ जकी अख्तर ने किया। विषय पर प्रकाश डालते हुए डॉ फिरोज इब्राहीमी ने बताया कि जिस तरह हमारे लिए शारीरिक स्वास्थ्य प्रमुख है उसक तरह हमारे लिए मानसिक स्वास्थ्य भी बहुत अहम है। हमें इस पर भरपूर ध्यान देना होगा नहीं तो जीवन का संतुलन शायद कायम न रह सके।
डॉ फैसल हसन एवं श्री शाहरुख खान दोनों वक्ताओं ने मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार पूर्वक बात रखी और तनाव, चिंता या अवसाद जैसी परेशानियों से अपने आप को सुरक्षित रखने की बात की। वक्ताओं ने इसके लिए उचित भोजन तथा जीवन शैली को दुरुस्त करने तथा बाहरी बाधाओं से अपने आप को बचाने की बात की।
अंत में प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने मानसिक स्वास्थ्य पर बात करते हुए कहा कि आज के युग में चिंता और अवसाद बहुत बड़ी समस्या बनकर उभर रही हैं जिनके परिणाम कई बार बहुत गलत होते हैं। और मैं समझता हूं कि इसमें सबसे बड़ा हाथ मोबाइल का है। बच्चों को चाहिए कि जहां तक हो सके मोबाइल से दूर रहें।
