Karim City College

करिम सिटी कॉलेज में न्यू वोटर अवेयरनेस कैंप का आयोजन

 

करिम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के तत्वावधान में मंगलवार को कॉलेज परिसर में “न्यू वोटर अवेयरनेस कैंप” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, मतदान के महत्व तथा उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन विभाग की ओर से दीपक कुमार (HDM), प्रियंका कुमारी एवं कोमल रानी ने भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं नए मतदाताओं को मतदाता पंजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज, NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शाहबाज अंसारी,
ELC नोडल पदाधिकारी सैयद साजिद परवेज,
डॉ. उधम सिंह, डॉ. मुजाहिद हक एवं डॉ. शहनवाज सहित कॉलेज के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन सैयद साजिद परवेज ने किया। उन्होंने कहा कि युवा देश के लोकतांत्रिक भविष्य की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रत्येक पात्र युवा का मतदाता के रूप में पंजीकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार एवं सक्रिय मतदाता बनने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

Skip to content