Karim City College

करीम सिटी कॉलेज में NSS द्वारा मनाया गया…….. अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में आज दोपहर कॉलेज ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2026 उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का विषय “Communion in Action” रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ. जकी अख्तर, सहायक प्राध्यापक, स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा के अंदर अपार शक्तियां होती हैं जो युवा अपने अंदर की शक्तियों को पहचान लेता है और अपने आप पर भरोसा रखते हुए जीवन के मार्ग में चल पड़ता है वह समाज तो क्या संसार को बदल सकता है। युवा ही हैं जिन्हें समय की सबसे बड़ी शक्ति माना जाता है। युवाओं को चाहिए कि वे अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुति, गायन एवं भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विशेष रूप से नए विद्यार्थियों के लिए Open Stage का आयोजन किया गया, जिसमें किसी भी इच्छुक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने की। उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभाओं को विकसित करने और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का मंच संचालन युसरा यशफीन ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS Programme Officer डॉ. शाहबाज अंसारी एवं NSS Coordinator सैयद साजिद परवेज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में डॉ शाहबाज़ अंसारी एवं
सैयद साजिद परवेज ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Skip to content