Karim City College

करीम सिटी कॉलेज में एनसीसी द्वारा कैरियर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित किया गया।

जमशेदपुर 13 अगस्त 2026
करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के ऑडिटोरियम में एनसीसी 37 बटालियन झारखंड की करीम सिटी कॉलेज विंग ने आज एक संगोष्ठी आयोजित की जिसका विषय था- “Career Awareness Seminar-Join the Armed Force” (कैरियर जागरूकता संगोष्ठी : सशस्त्र बलों में शामिल हों) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल रजत कुमार (डिफेंस एक्सपर्ट) मुख्य अतिथि तथा लेफ्टिनेंट केशव उथाडा (220 फील्ड रेजीमेंट) मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट से भरे हुए ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि एवं अन्य आगंतुकों का स्वागत प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने किया। मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट केशव उथाना ने जिन बिंदुओं पर अपनी बात रखी वे निम्नलिखित है।
1. सशस्त्र बल में करियर के अवसर
2. पात्रता एवं चयन प्रक्रिया
3. ऑफिस एंट्री एग्जाम और SSB की तैयारी
4. नेतृत्व, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण
5. एक सशस्त्र बल अधिकारी के रूप में जीवन और करियर
उनके बाद मुख्य अतिथि कर्नल रजत कुमार ने एक फौजी के रूप में अपने अनुभव सभा से साझा किए और यह एहसास दिलाया कि एक फौजी बनना नि:संदेह सौभाग्य की बात है।
कार्यक्रम का संचालन मेजर (डॉ) फखरुद्दीन अहमद ने किया और कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करके सभा की समाप्ति की घोषणा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स के अलावा कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक मौजूद थे।

Skip to content