जमशेदपुर, 23 अगस्त 2026: करीम सिटी कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग द्वारा विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं ऑटोमेशन के बदलते प्रभावों से अवगत कराने के उद्देश्य से “SOUL 11.0 – AI & Automation: Career Threat or Career Multiplier” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में IBS Kolkata के प्रो. देबर्घ्य बागची मुख्य वक्ता रहे उन्होंने AI एवं ऑटोमेशन के वर्तमान एवं भविष्य के प्रभावों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यह समझाना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन को केवल रोजगार के लिए चुनौती के रूप में देखने के बजाय कौशल विकास, उत्पादकता बढ़ाने और नए करियर अवसरों के माध्यम के रूप में किस प्रकार अपनाया जा सकता है। आज के तेजी से बदलते तकनीकी परिवेश में AI और ऑटोमेशन का प्रभाव व्यवसाय, शिक्षा, वित्त, मार्केटिंग, मानव संसाधन तथा अन्य अनेक क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए यह आवश्यक है कि वे तकनीकी बदलावों को समझें और भविष्य की कार्यस्थलीय आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करें।